इटारसी। नई गरीबी लाइन में बन रहे अंडरब्रिज का काम लगभग पूर्ण है। लेकिन एप्रोच रोड नहीं बनने से इस ब्रिज से आवागमन होना संभव नहीं हो पा रहा है। ब्रिज तैयार होने के बाद अब रोड नहीं बनने से ब्रिज से आना जाना कब तक हो सकेगा, कहना मुश्किल है।
गरीबी लाइन में रेलवे ने अंडर ब्रिज का निर्माण कराया है। आरसीसी ब्लॉक शिफ्ट होने के बाद अब एप्रोच रोड व कटिंग वॉल बनाने का काम जारी है। काम की रफ्तार धीमी होने होने की वजह से एप्रोच रोड का काम पूरा होने में समय लग रहा है। पटरियों के दोनों ओर रेलिंग लगाई गई है। रेलिंग लगने के बाद अब कोई भी व्यक्ति साइकिल या अन्य वाहन लेकर पटरी पर नहीं कर पा रहा है। अंडर ब्रिज के नीचे से आवागमन शुरू नहीं हो पाया है वहीं पटरियों से भी आवाजाही बंद हो गई है। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडर ब्रिज के बनने से गरीबी लाइन, पुलिस लाइन, न्यास कॉलोनी, लाइन एरिया, सूरजगंज, महर्षी कालोनी, सोनासांवरी, मालवीयगंज सहित क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की एक बड़ी सुविधा मिल जाएगी। अंडर ब्रिज का काम पूरा होने से शहर के लोग सीधे हाइवे 69 से जुड़ जाएंगे। वहीं होशंगाबाद जाने के लिए शहरवासियों को ओवर ब्रिज का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
धीमी रफ्तार से चल रहा अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









