इटारसी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश के नामचीन कवियों ने भी गीत के माध्यम से यू ट्यूब पर संदेश दिया है। इसका प्रसारण यू-ट्यूब पर 24 मई को नई सुबह फिर आयेगी नाम से प्रसारित होगा।
इस गीत को प्रिंस राज हाट कॉपी स्टूडियो प्रस्तुत कर रहा है। डॉ. विवेक सक्सेना ने गीत लिखा है एवं संगीत प्रिंस राज मूदिया ने दिया है। स्क्रीन पर सत्यनारायण सत्तन इंदौर, गुरू सक्सेना नरसिंहपुर, मनोहर मनोज कटनी, राजेंद्र मालवीय इटारसी, सुरेंद्र यागवेंद्र बारंह राजस्थान, किरण जोशी अमरावती महाराष्ट्र, सुरेश मिश्रा मुंबई, शशिकांत यादव देवास, राजकुमार रंजन आगरा, विवेक सक्सेना नरसिंहपुर, श्रीमती ममता शर्मा आगरा, सुश्री काव्या मिश्रा मुंबई, अनिता सोनी इंदौर, सुश्री सलोनी राणा आगरा एवं सुश्री साबिया असर भोपाल गीत प्रस्तुत करते हुए दिखाई देंगे।
नई सुबह फिर आएगी गीत 24 मई को यू ट्यूब पर


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








