नगर पालिका ने दिए 65 लाख के नोटिस
इटारसी। शनिवार 9 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए नगर पालिका ने 65 लाख 9 हजार 244 रुपए बकाया के 704 नोटिस जारी किए हैं। ये आंकड़े पिछली लोक अदालत से लगभग दोगुने हैं। पिछली लोक अदालत में नगर पालिका ने करीब तीस लाख रुपए के नोटिस जारी किए थे। पिछली बार करीब 12 लाख रुपए की वसूली आयी थी। नगर पालिका ने संपत्तिकर बकाया के करीब 40 लाख, जलकर के 10 लाख और दुकान किराया के करीब 15 लाख के नोटिस दिए हैं। ये आंकड़े पिछली लोक अदालत की तुलना में लगभग दोगुने हैं। पिछले दिनों हुई बैठक में सीएमओ अक्षत बुंदेला ने राजस्व विभाग को लोक अदालत के माध्यम से 50 लाख रुपए का लक्ष्य दिया था। नपा के राजस्व विभाग ने 65 लाख से अधिक के बकाया के नोटिस जारी किए हैं।
इनका कहना है…!
पिछली दो लोक अदालतों की वसूली से और बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। हमने अपने विभाग को कहा है कि अधिक से अधिक राजस्व बढ़ाएं। जनता से अपेक्षा के है कि वे टैक्स देने में उत्साह दिखाएं ताकि विकास कार्य और बेहतर तरीके से किए जा सकें। बकायादारों को लोक अदालत के दौरान मिलने के वाले लाभ के लिए आगे आना चाहिए।
अक्षत बुंदेला, सीएमओ