नन्हा फाइटर घर रवाना, अब केवल एक ही भर्ती

नन्हा फाइटर घर रवाना, अब केवल एक ही भर्ती

सिस्टर नार्टन ने दिये ईद के लिए कपड़े
इटारसी। कोरोना का सबसे नन्हा फाइटर जंग जीतकर अपने घर पहुंच गया है। कोविड केयर सेंटर इटारसी से आज उसकी छुट्टी कर दी गई है। उसके घर जाने से पहले उसकी स्वास्थ्य जांच के बाद अस्पताल में पदस्थ सिस्टर नार्टन ने उसे ईद त्योहार के लिए कपड़े प्रदान किये।
उल्लेखनीय है कि जीन मोहल्ला का 7 वर्ष का छोटा बच्चा उसके दादा के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया था। बच्चे का दादा पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके पूरे परिवार का सेंपल लिया था। इसके बाद यह बच्चा भी पॉजिटिव आया था। करीब चौदह दिन से बच्चा भर्ती था और आज जब उसे ईद के लिए कपड़े मिले तो खुशी-खुशी सबको शुक्रिया कहते हुए अपने घर को रवाना होकर घर भी पहुंच गया।

अब केवल एक ही भर्ती
अब कोविड केयर सेंटर इटारसी में केवल एक मरीज ही भर्ती रह गया है, 33 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। इन सभी को होम कोरेन्टाइन किया है। बिजली विभाग के कर्मचारी को भी नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जाएगा तो इटारसी में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं बचेगा। स्वास्थ्य विभाग ने आज 8 सेंपल और एकत्र किये हैं। अब तक कुल 641 सेंपल लिये जा चुके हैं जिनमें से 622 रिपोर्ट मिल चुकी और 579 रिपोर्ट नेगेटिव रही है। अब तक 95,923 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है और 36399 को होम कोरेन्टाइन किया गया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!