होशंगाबाद। नर्मदापुरम् संभाग की समस्त जानकारी अब एक क्लिक पर प्राप्त होगी। एनआईसी होशंगाबाद द्वारा संभाग की पहली वेबसाइट तैयार की गई है। जिला सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा तैयार वेबसाइट एस 3 डब्लूएएएस (सिक्योर, स्केलेबल एंड सुगम्य वेबसाइट एज ए सर्विस) एंड रिस्पांसिव डिजाईन पर आधारित है। इस वेबसाइड को स्मार्ट फोन, टेबलेट्स और डेस्कटॉप पीसी पर आसानी से देखा जा सकेगा। इसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों जीआईजीडब्लू कम्पलाइंस का पालन किया गया है।
वेबसाइट पर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले होशंगाबाद, हरदा एवं बैतूल की वेबसाइट की लिंक प्रदाय की गई है। साथ ही संभाग से संबंधित विभिन्न जानकारियों का समावेश किया गया है। वेबसाईट के माध्यम से संभाग के तीनों जिलों की जानकारी किसी भी स्थान से प्राप्त की जा सकेगी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुणवान ने बताया है कि द्विभाषीय वेबसाइट एचटीटीपीएस //नर्मदापुरम् डिवीजन एमपीडॉट निक डाट इन के माध्यम से तीनों जिलों की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सामाजिक, पर्यटन एवं प्रशासनिक परिदृश्य की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट में संभागायुक्त प्रोफाइल, संभाग के मानचित्र, दूरभाष निर्देशिका, आयुक्त कार्यालय से प्राप्त/जारी आदेश, प्रशासन की समस्त दैनिक जानकारी के लिए फेसबुक पेज नर्मदापुरम् कमिश्नर, ट्यूटर पेज आदि जानकारियों का समावेश किया गया है।
नर्मदापुरम् संभाग की समस्त जानकारी अब क्लिक पर उपलब्ध होगी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









