होशंगाबाद। मां नर्मदा के किनारे सातधारा वासोनिया कुटी आश्रम में श्री पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा आश्रम से शुरू होकर मां नर्मदा के सातधारा घाट गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों हिस्सा लिया। ढोल नगाड़ों के साथ ही धर्म पे्रमियों ने मां नर्मदा की पूजन कर महायज्ञ हेतु नर्मदा जल लाए।
पावन नर्मदा किनारे होने वाले धार्मिक आयोजन की श्रंखला में श्री पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन भी प्रारंभ हो रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत मंगलवार को सैंकड़ों भक्तों की उपस्थिति में वासोनिया कुटी आश्रम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा आश्रम से मां नर्मदा के सातधारा घाट पहुंची। भक्तों ने यहां से कलश में जल भरकर महायज्ञ के लिए लेकर आयोजन स्थल पहुंचे।
नर्मदा किनारे पंच कुंडीय रुद्र यज्ञ का आयोजन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









