होशंगाबाद। नर्मदा जीवन दायिनी ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण समिति ने शासकीय जिला चिकित्सालय में पौधरोपण किया। जिला चिकित्सालय परिसर में आंवला के 20, नीम 20, सीताफल 10, पारसपीपल 20 तथा सागौन 20 सहित कुल सौ पौधे रोपे गये।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आर गंगराड़े, आरएमओ डॉ. दिनेश दहरवार, डॉ. चंदेले, डॉ. पुरोहित, डॉ. विजयवर्गीय, डॉ. डीसी किंकर, डॉ. रोहित शर्मा, डॉ. आरसी प्रजापति, डॉ. जेपीएन चतुर्वेदी, डॉ. एस मसीह एवं चिकित्सा स्टाफ रेखा कापसे, पम्मी राव, कुसुम झाड़े सहित नर्मदा जीवनदायिनी के समस् सदस्य उपस्थित थे।
नर्मदा जीवन दायिनी ने जिला अस्पताल में सौ पौधे रोपे

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









