अपडेट न्यूज
उदयन की मां के सर्टिफिकेट मामले में रायपुर पुलिस इटारसी आई
इटारसी। बहुचर्चित उदयन दास की मां के डेथ सर्टिफिकेट मामले में आज रायपुर पुलिस हेलिना दास के बयान लेने और अस्पताल में मामले से संबंधित कागजों की जांच करने इटारसी पहुंची। सिविल लाइन पुलिस के उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे और रिखीराम भारती ने हेलिना दास के घर पर दबिश दी लेकिन वहां ताला मिलने से कोई खास हासिल नहीं हो सका है। पुलिस टीम ने अस्पताल में भी पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की है।
दोपहर में करीब डेढ़ बजे सरकारी अस्पताल पहुंची दो सदस्यीय टीम ने यहां कागजात खंगाले। इससे पहले हेलिना दास के यहां पहुंचे तो वहां वह घर पर नहीं मिली। अस्पताल की स्थापना शाखा में पहुंचकर कागजात की छानबीन की। लिपिक पीसी अहिरवार और अन्य कर्मचारियों से पुलिस ने पूछताछ कर बयान दर्ज किए। पुलिस टीम इस मामले में मनीष ठाकुर नामक उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जो हस्ताक्षर करके मृत्यु सर्टिफिकेट लेकर गया था।
इनका कहना है…!
हमने पहले नगर पालिका में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जन्म-मृत्यु शाखा में कर्मचारी के बयान दर्ज किए हैं, अब अस्पताल में हेलिना दास से संबंधी कागजात की जांच कर दस्तावेज जब्त किए हैं।
कमलेश बंजारे, उपनिरीक्षक रायपुर
हमें रायपुर पुलिस के आने की सूचना मिली थी। हम भी स्थापना शाखा में पहुंचे थे। जांच दल ने हेलिना दास से संबंधित कागजात जब्त किए हैं।
एके शिवानी, अस्पताल अधीक्षक
नहीं मिली हेलिना दास, दस्तावेज जब्त

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








