इटारसी। नगर में भारी वाहनों का प्रतिबंधित अवधि में प्रवेश पर कोई रोकथाम नहीं हो पा रही है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी बल की कमी बताकर इन पर कार्रवाई ही नहीं कर रहे हैं। पूर्व के ट्रैफिक इंचार्ज ने शहर के हर प्रवेश मार्ग पर और मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करके बाकायदा समय निर्धारित किया था। बावजूद इसके बेधड़क, बिना किसी खौफ के भारी वाहन न सिर्फ दिनभर शहर में आते रहते हैं, बल्कि लाइन क्षेत्र के अलावा हर ट्रांसपोर्ट पर इनसे लोडिंग-अनलोडिंग जारी है।
सबसे अधिक आश्चर्य की बात तो यह है कि सिटी थाने से से लगी पुलिस लाइन का मैदान इन दिनों ट्रांसपोटर्स के भारी वाहनों की पार्किंग के काम आ रहा है। यहां से निकली संकरी सड़क पर सुपर फास्ट रोड की तरह वाहन दौड़ते हैं, जबकि यह वन वे स्पेस की वाली सड़क है। इस सड़क पर 10 चक्का ट्रक बीच रोड पर खड़ा कर लोडिंग-अनलोडिंग की जाती है, टै्रक्टर ट्रालियां भी इसमें शामिल हैं। बता दें कि ट्रांसपोटर्स के गोदाम दूसरी लाइन से 7 वी लाइन तक हैं और तेरहवी लाइन में खाद-बीज की करीब आधा दर्जन दुकानें हैं, जिन पर भी दिनभर ट्रकों से लोडिंग अनलोडिंग चलती रहती है, और ट्रैफिक पुलिस इन लाइनों में या बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश की रोकथाम करती कभी नजर नहीं आती है।
नहीं रुक रहा भारी वाहनों का प्रवेश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








