इटारसी। रेल विभाग और आर्डिनेस फैक्ट्री कर्मचारियों के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय हड़ताल करने की तैयारी कर ली है। आधा दर्जन मांगों के लिये होने वाली ये हड़ताल पहले चरण में एक दिवसीय सांकेतिक रहेगी।
मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम एवं एमपी वेअर हाउसिंग एण्ड लाजिस्टिक कारपोरेशन कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति की प्रदेश इकाई के आव्हान पर 28 अगस्त बुधवार को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय सांकेतिक काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल के संबंध में दोनों कारपोरेशन के संघों के संयुक्त संघर्ष समिति ने एक नोटिस कलेक्टर कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय को मेल पर भेज दिया है। सांकेतिक हड़ताल में नियमित कर्मचारियों के अलावा अनियमित कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।
मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री पंकज मालवीय ने बताया कि लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारी कारपोरेशन में कार्य कर रहे हैं। कारपोरेशन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों की मांगों एवं समस्याओं का निराकरण का आउटसोर्स कर्मियों को कारपोरेशन कर्मी मानकर कारपोरेशन स्तर पर वेतन भुगतान किया जाये एवं कारपोरेशन में रिक्त पदों के विरूद्ध उनको नियमित किया जाये। श्री मालवीय ने बताया कि दोनों कारपोरेशन संघों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि 28 अगस्त को होने वाली सांकेतिक हड़ताल के बाद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 12 सितंबर से दोनों कारपोरेशन संघ के आव्हान पर कारपोरेशन के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल करेंगे उनके साथ आउटसोर्स कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेेंगे।
दोनों कारपोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि दोनों ही कारपोरेशन कर्मियों को सातवें वेतनमान का 27 माह का एरियर्स का भुगतान किया जाये, सेवानिवृति आयु सीमा में शासन के समान वृद्धि की जाये, दोनों कारपोरेशन में संघ द्वारा समय समय पर दियें गये मांग पत्र पर प्रबंधन द्वारा चर्चा में दिये गये आश्वासनों अनुसार आदेश जारी किये जाये और कारपोरेशन में कार्यरत आकस्मिक, दैनिक वेतन भोगी, श्रमिक, स्थाई कर्मी का नियमितिकरण किया जाने सहित अन्य 3 मांगें हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
नान और वेयर हाउस के कर्मचारी 28 को हड़ताल पर रहेंगे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com