नामदेव जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
नामदेव जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
इटारसी। नामदेव समाज विकास परिषद और नामदेव युवा परिषद के बैनर तले पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। यह बैठक सब्जी मंडी स्थित आबिद बाबा दरबार के सभाकक्ष में हुई। बैठक में इस वर्ष भी संत शिरोमणि नामदेव जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नामदेव समाज विकास परिषद के अध्यक्ष मनोहरलाल नामदेव ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को संत नामदेव जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। इस साल भी संत नामदेव जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। नामदेव युवा परिषद अध्यक्ष राहुल शरण ने बताया कि संत नामदेव जयंती के दिन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में नामदेव समाज विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ रमेश नामदेव, रामचरण नामदेव, दिनेश नामदेव, देवेंद्र जनोरिया, युवा परिषद कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश नामदेव, पूनमचंद नामदेव, गौहरपाल नामदेव, संदीप सिंगारे, वैभव शरण, विक्रम नामदेव, संतोष नामदेव, नरेंद्र नामदेव, गयाप्रसाद नामदेव, अरविंद शरण, अमन नामदेव, विशाल सिंगारे, दीपचंद नामदेव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।