---Advertisement---

नार्मदीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का सम्मान

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नार्मदीय ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में रविवार को आयोजित किया। अध्यक्ष राजेन्द्र पाराशर, उपाध्यक्ष जितेंद्र उपरीत, सचिव सतीश पाराशर, सह सचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज पगारे, महिला अध्यक्ष दिव्या अरविंद शुक्ला, युवा शाखा अध्यक्ष कुलदीप पगारे, सचिव शुभम चंद्र एवं संरक्षक मंडल सदस्य जया पाराशर, केशव शर्मा, प्रमोद पगारे पत्रकार, सत्यनारायण पाराशर, दिनेश शर्मा, कमलेश पगारे, भास्करराव चंद्र दिनेश विल्लोरे का सम्मान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेन्द्र पाराशर ने कहा समाज ने जो जवाबदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सचिन सतीश पाराशर ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। महासभा की राष्ट्रीय संरक्षक जया पाराशर ने महिला मंडल अध्यक्ष के लिए दिव्या शुक्ला के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका सभी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इटारसी समाज ने जो अखिल भारतीय सम्मेलन कराया था, उसकी व्यवस्थाओं की चर्चा आज भी होती है। हमारा संगठन मजबूत है और हमें आपस में एक रहना है। वरिष्ठ संरक्षक कमलेश पगारे ने कहा कि हम बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं। यह संगठन निरंतर मजबूत रहे और समाज के कार्य करते रहे। युवा इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप पगारे ने कहा कि सभी बुजुर्गों के सहयोग से हम संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। महिला मंडल अध्यक्ष दिव्या अरविंद शुक्ला ने कहा कि मुझे सामाजिक कार्यों का कोई बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन समाज की बुजुर्ग महिलाओं के सहयोग से हम समाज को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। आभार प्रदर्शन शुभम चंद्रे ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.