इटारसी। निवृतमान पार्षद यज्ञदत्त गौर ने कोरोना लॉक डाउन के दौरान बंद किये शहर के सार्वजनिक पार्कों को पुन: खोलने की मांग मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक पत्र देकर की है। श्री गौर ने कहा कि वर्तमान स्थिति में सौभाग्य, इटारसी नगर के प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रियता, जागरूकता के कारण नगर माह पूर्व कोरोना मुक्त हो चुका है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में आमजन के स्वास्थ्य लाभ हेतु अब सार्वजनिक पार्कों को खोला जाना उचित होगा। विगत दिनों अत्याधिक प्रभावित रहे भोपाल नगर के पार्क भी आमजनों के लिए खोले जा चुके हैं। ऐसे में इटारसी नगर में पार्क बन्द रखा जाना अतार्किक है। उन्होंने अनुरोध किया है कि नगर के समस्त सार्वजनिक पार्कों को आमजनों के उपयोग हेतु खोलकर तथा ऐसे पार्को में आमजनों हेतु दिशा-निर्देशों का भी व्यापक प्रचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
निवृतमान पार्षद ने की बंद पार्क खोलने की मांग


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









