इटारसी। शहर के व्यावसायी गोपीचंद अग्रवाल की स्मृति में नि:शुल्क सुनाई जांच शिविर का आयोजन बुधवार को नेशनल हाईवे खेड़ा स्थित साईंकृष्णा रिसोर्ट में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कान के मरीजों ने पहुंचकर जांच करायी। मरीजों की जांच का कार्य दिल्ली से आए रविशंकर प्रसाद ने की। उन्होंने कान रोग के मरीजों को परामर्श भी दिया।
बता दें कि शिविर में सामान्य जांच के लिए कोई शुल्क नहीं था जबकि मशीन से जांच के लिए बहुत कम 20 रुपए का शुल्क निर्धारित था। शिविर में सभी आयु वर्ग के मरीजों को सुनने से संबंधित परेशानियों की जांच कर उचित उपचार भी बताया।
नि:शुल्क कान रोग परीक्षण शिविर में हुई जांच

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








