इटारसी। शहर के वार्ड 11-12 के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड में करीब दो सौ मास्क नि:शुल्क वितरित किये। यह सारे मास्क कैलाश रैकवार और उनके परिजनों ने खुद तैयार किये हैं। उन्होंने अब तक करीब एक हजार मास्क नि:शुल्क वितरित कर चुके हैं।
श्री रैकवार ने बताया कि उनकी टेलरिंग की दुकान है। लॉक डाउन में घर में रहकर समय नहीं बीत रहा था और उनके पास कपड़ों की कतरनें बहुत सी थीं। ऐसे में विचार आया कि क्यों न इनके मास्क बनाकर लोगों को उपलब्ध करायें। उनके इस कार्य में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी ने भी सहयोग किया। मास्क वितरण में उनके साथियों ने उनका सहयोग किया। बुधवार को भी शंकर मंदिर वाली गली में वार्ड 11 में उनके साथ भारत सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह राजपूत, अंशुल, खुश रैकवार, आदर्श और मिनी ने सहयोग किया।
[adrotate banner="7"]
नि:शुल्क मास्क वितरित किये


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









