केसला से रीतेश राठौर
इटारसी। ब्लाक मुख्यालय में एक नीम के पेड़ ने बीती रात कुछ जिंदगी बचा लीं। पेड़ नहीं होता तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
घटना केसला की आबादी वाले क्षेत्र की है, जहां ब्रेक फेल होने से लोहे से भरा एक ट्रक रिवर्स होकर एक घर की तरफ चल पड़ा था, लेकिन मकान के पहले नीम का पेड़ रक्षक बनकर खड़ा था। पेड़ से टकराकर ट्रक वहीं रुका और बड़ा हादसा टल गया। इस तरह नीम के पेड़ ने घर में रहने वालों के साथ वहां बंधे पशुओं की भी जान बचा ली। ट्रक ड्राइवर गजेंद्र पटेल उम्र 35 वर्ष सारणी से इंदौर जा रहा था। ट्रक में लोहा भरा हुआ था।
नीम के पेड़ ने ऐसे बचा ली कई जिंदगी

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









