इटारसी। श्री शंकर समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर हुई ईनामी भजन प्रतियोगिता में महिला वर्ग में रेवा मंडल नेमावर और पुरुष वर्ग में श्रद्धा मंडल भोपाल का प्रथम रहा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मृत्युंजय टाकीज के सामने हजारों भजन प्रेमियों ने दो दिन भजनों का आनंद लिया। प्रदेश के अनेक स्थानों से आए भजन मंडलों ने परंपरागत शैली से भजन प्रेमियों को लुभा लिया। दो दिन चली प्रतियोगिता में महिला वर्ग में रेवा मंडल नेमावर को प्रथम आने पर 11001 रुपए, द्वितीय नर्मदा मंडल बुदनी को 7001, तृतीय मधुर मंडल डोबी को 5001, चतुर्थ शारदा मंडल मुरारी बकतरा को 3001 तथा पांचवे स्थान पर रहे महावीर मंडल होशंगाबाद को 2501 रुपए का पुरस्कार दिया।
इसी तरह से पुरुष वर्ग में श्रद्धा मंडल भोपाल को 31001, द्वितीय महावीर मंडल सर्रालांझी पिपरिया को 21001, तृतीय शारदा मंडल सोनतलाई को 15001, चतुर्थ रामकृष्ण मंडल उमरखेड़ी को 11001, पांचवे स्थान पर हरि मंडल रंढान होशंगाबाद को 7001, छटवे स्थान पर सरस्वती मंडल बुधवाड़ा को 5001 और सातवे स्थान पर शिवानी मंडल मुरारी को 3001 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा तथा विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, सभापति राकेश जाधव थे। देर रात तक हजारों भजन प्रेमियों ने यहां भजनों का आनंद उठाया।
नेमावर और भोपाल ने जीती भजन प्रतियोगिता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








