---Advertisement---

न्यूज अपडेट : पुत्र ने की मां की हत्या

By
On:
Follow Us

इटारसी। पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम डोबी तालपुरा में एक युवक ने अपनी सौतेली मां की गेंती मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में आये पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को यहां शासकीय अस्पताल लाया गया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि जहां उसके पिता की गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोबी तालपुरा में संगीता उईके और उसका पति संजय उइके अपने घर के आंगन में बड़ा पीपल के नीचे सो रहे थे। यहीं उनकी फसल थी जिसकी रखवाली करते थे। रात करीब डेढ़ बजे संजय के पुत्र आनंद ने अचानक दोनों पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल दोनों को शासकीय अस्पताल इटारसी लाये। महिला संगीता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। संजय की नाजुक हालत देख उसे भोपाल रैफर कर दिया है।

पिता से था नाराज
बताया जाता है कि आनंद अपने पिता से दूसरी महिला से संबंध रखने से नाराज था। उसकी पहली पत्नी सोमवती भी इसीलिए उसे छोड़कर चली गई थी। संजय के पहली पत्नी से हुए तीन बच्चे आनंद और एक छटी लड़की तथा लड़का संजय के पास ही रहते थे। आनंद की पिता से अनबन चलती थी। अभी करीब दस दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो आनंद घर के पीछे ही अलग रहने लगा था। बीती रात को उसके पिता से कामकाज को लेकर विवाद होने के बाद आनंद ने देर रात सौतेली मां संगीता पर गेंती से हमला किया। उसके चीखने पर जागे संजय ने आनंद को रोकने की कोशिश की तो आनंद ने उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने आनंद के खिलाफ धारा 307 और 302 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

इनका कहना है…!
आरोपी अपने पिता से इस बात से नाराज रहता था कि उसका पिता उसकी मां को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा था। इस बात पर हमेशा विवाद होता था। बीती रात विवाद के बाद आनंद ने सौतेली मां पर हमला किया और बीच-बचाव करने पर पिता पर भी हमला किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
अरविंद सक्सेना, एसपी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.