इटारसी। रामपुर पुलिस ने शनिवार को सुबह थाना प्रभारी जय नलवाया के नेतृत्व में होरिया पीपर रेत खदान से एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद रेत लेकर जा रही आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा किया।
रामपुर गुर्रा थाना प्रभारी जय नलवाया एवं उनके थाने के स्टाफ ने शनिवार, 21 सितंबर को सुबह करीब 4 बजे होरिया पीपर रेत खदान से एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते 6 ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके विरुद्ध धारा 379,188,34 आईपीसी एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
पकड़ी रेत की आधा दर्जन ट्राली

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








