---Advertisement---

पटेल जयंती : नर्मदा जल से किया प्रतिमा का अभिषेक

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय एकता और अखंडता के सूत्रधार एवं देशभर में बसे कुर्मी समाज के गौरव लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन जिला होशंगाबाद द्वारा एकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में कुर्मी समाज के अनेक सदस्यों के अलावा सभी समाज के सदस्य शामिल हुए।
भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती पर एकता रैली धौंखेड़ा नहर के पास प्रिंस मैरिज गार्डन परिसर से प्रारंभ हुई। रैली में सरदार वल्लभ भाई पटेल की झांकी पांच खुले वाहनों में सजायी गयी थी। झांकी के पीछे सैंकड़ों सामाजिक सदस्य पैदल एवं युवा मोटर सायकिल पर और चार पहिया वाहनों पर सवार थे। करीब दो हजार की संख्या में शामिल नागरिकों की यह एकता रैली ओवरब्रिज के रास्ते से शहर में प्रवेश हुई। सिटी थाने के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। यहां से रेलवे स्टेशन तिराहा होते हुए रैली महात्मा गांधी मार्ग से जयस्तंभ चौक पहुंची। यहां कांग्रेसजनों ने कुर्मी समाज के वरिष्ठजनों को माला पहनाकर स्वागत किया।

IT311019 14
कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
कुर्मी समाज द्वारा निकाली वाहन रैली का अवध पाण्डेय प्रदेश कांग्रेस सेवादल, धर्मेन्द्र मालवीय, संजय वर्मा नगर आईटी सेल, हीरा ठाकुर जिला एवं राम शंकर सोनकर नगर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, प्रदेश पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष मोहन झलिया, सेवादल वरिष्ठ त्रिवेणी दास वैष्णव, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी, अर्जुन सिंह ठाकुर, मयूर जायसवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, शैलेन्द्र पाली, नारायण सिंह राजपूत, टप्पू मिश्रा, रमेश चौधरी, उत्सव दुबे,, पंकज पटैल, राहुल दुबे, विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, हरि पटैल, राजेन्द्र जोशी, प्रियांश मिश्रा, सचिन तिवारी, प्रतीक मालवीय, अनिल बस्तवार, अनूप गंाचले, गौतम मैना, मनमोहन यादव, श्याम गौर, कन्हैया लाल बामने, जय जुनानिया, अरविंद पटैल, जहूर, हरिओम मेहरा, मोहम्मद शाहिद, सुभाष यादव, दुर्गेश बतोसिया आदि उपस्थित थे।
कुर्मी समाज की यह रैली सराफा बाजार, न्यू मार्केट, भारत टाकीज रोड से भारतीय स्टेट बैंक चौराह, सूरजगंज चौराह एवं एमजीएम कालेज चौराह से होकर सरदार पटेल सतरस्ता न्यास कालोनी पहुंची। यहां स्थापित लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का कुर्मी क्षत्रिय समाज ने नर्मदा जल से सामूहिक जल अभिषेक किया। जल अभिषेक उपरांत समाज के संगठन के सभी युवाओं ने सरदार साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सरदार पटेल एकता रैली को सफल बनाने में कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष एनपी चिमानिया, जिला पंचायत के अध्यक्ष कुशल पटेल के साथ ही युवा नेता संतोष चौरे, अरुण पटेल, गोकुल पटेल, प्रिंस पटेल, नवल पटेल, लाड़ली पटेल, अनुराग मलैया, मनोज चौधरी, जिला पंचायत सदस्य विजय बाबू चौधरी, पार्षद यज्ञदत्त गौर, कुलदीप रावत, महेन्द्र चौधरी, मप्र कुर्मी समाज के चंद्रगोपाल मलैया, चंचल पटेल, राममोहन मलैया, पुरुषोत्तम झलिया एवं युवा कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.