चार हजार के सिक्के और मोबाइल उड़ाया
इटारसी। मालवीयगंज निवासी एक महिला ने अपने पति, सास पर मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों पर मारपीट की धाराओं सहित जान से मारने की धमकी का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालवीयगंज निवासी सुजाला पति मिथुन बनर्जी ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पति मिथुन पिता रंजीत बनर्जी, गायत्री बाई, मालती पति रंजीत ने उससे मारपीट की और गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी है। घटना सोमवार को सुबह 10 बजे की बतायी जा रही है।
चार हजार के सिक्के और मोबाइल उड़ाया
तवानगर थाना अंतर्गत तवानगर बस्ती में एक मकान के पीछे से घुसकर अज्ञात ने घर में रखे दस-दस रुपए के करीब चार हजार रुपए के सिक्के और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तवानगर में गणेश पिता हरप्रसाद सराठे 70 वर्ष ने उसके घर हुई चोरी की शिकायत दर्ज करायी है। घटना 26-27 की दरम्यानी रात की बतायी जा रही है। पुलिस ने देर रात प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पति, सास ने दी जान से मारने की धमकी

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








