इटारसी। एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर को खबर प्रकाशन के लिए शराब के नशे में उसके आफिस में जाकर धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लेकर आज शहर के पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीओपी को एक ज्ञापन सौंपा।
पत्रकार धर्मेन्द्र दीवान को धमकाने वाले आरोपी नितिन शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ धारा 452, 506 की कार्रवाई की गई। फरियादी पत्रकार धर्मेन्द्र दीवान ने बताया कि वे 23 मार्च की शाम को अपने पांचवी लाइन स्थित कार्यालय में काम कर रहे थे। उसी दौरान नितिन शर्मा एक प्रेस नोट प्रकाशन के लिए लेकर आया। श्री दीवान ने उसे कहा कि यह विज्ञापन की श्रेणी में आती है तो वह उस दौरान प्रेस नोट रखकर चला गया। इसके बाद रात करीब पौने 9 बजे पुन: शराब के नशे में आया और खबर लगाने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने गालियां दीं और खबर नहीं लगाने पर देख लेने की धमकी दी। इसके बाद वह आफिस से बाहर आया और किसी को फोन लगाकर बुलाया तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी।
पत्रकार को दी धमकी, एसडीओपी को दिया ज्ञापन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








