परशुराम जयंती के तहत हो रहीं प्रतियोगिताएं

इटारसी। परशुराम जयंती के आयोजन के अंतर्गत मंगलवार को कई प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। महिला मंडल के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिताओं में समाज के बच्चे और महिलाएं शामिल हो रही हैं तो सोमवार की रात को यहां गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है।
विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी की जयंती महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों के लिए तत्काल भाषण, कागज से वस्तु बनाना, बिस्किट दौड़, सूर्य नमस्कार, धार्मिक ज्ञान पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। शाम को नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। परशुराम भवन दूसरी लाइन में आयोजित समारोह महिला मंडल अध्यक्ष वंदना ओझा, सचिव वीना तिवारी, निधि शर्मा एवं संरक्षक मंडलद्वय की उपस्थिति में हुआ। बुधवार को यहां अनाज से रंंगोली सजाओ, ड्रायफूट से जेवर बनाने, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता युवतियों के लिए होगी, शाम को महिलाओं एवं युवतियों के लिए प्रादेशिक नृत्य, ग्रुप डांस, भारतीय संस्कृति अनुरूप फैशन शो होगा। 2 मई को शाम छह बजे आनंद मेला आयोजित किया जाएगा।
गायन प्रतियोगिता समूह एक में अधिश्री प्रथम, आंशी दुबे द्वितीय एवं देवांशी शर्मा तृतीय विजेता रहीं। द्वितीय समूह में अर्पणा शुक्ला, तनिष्का शर्मा, अनुज दीक्षित, अंकिता सिटोके, तृतीय समूह में रजनी बाजपेयी, वीणा तिवारी, मीनाक्षी डोंगरे, सुषमा पांडेय, सुषमा तिवारी, दीप्ती शुक्ला, सुरेन्द्र भार्गव विजेता रहीं। विशेष पुरस्कार मंगला राजौरिया, हेमा पुरोहित को मिला। तबला संगत आदित्य दीक्षित ने दी। संयोजक अखिल दुबे, संदीप तिवारी, मनीष जोशी, केके शुक्ला, रजत मिश्रा मौजूद रहे।
मुख्य समारोह 3 मई को दूसरी लाइन परशुराम भवन से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। फ्रेंड्स स्कूल मैदान पर समापन के बाद महाआरती, विप्र सम्मेलन, विप्र शिरोमणि सम्मान एवं स्नेहभोज का आयोजन किया जाएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!