इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में मनायी जाने वाली भगवान परशुराम की जयंती पर इस बार फिल्म कलाकार यशपाल शर्मा के आने की उम्मीद है। आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि जयंती समारोह के अंतर्गत 27 अप्रैल गुरूवार को शाम 4 बजे से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकलेगी। उसी दिन फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पर मुख्य समारोह होगा तथा यही भोजन प्रसादी भी होगी। समाज के अध्यक्ष पं. जितेन्द्र ओझा के अनुसार परशुराम जयंती उत्सव 23 अप्रैल से शुरु होगा और पांच दिन का होगा जिसमें समाज की महिलाओं, बच्चों की प्रतियोगिताएं चलेंगी। मुख्य समारोह में फिल्म अब तक छप्पन, राउडी राठौर, गंगाजल और सोनी टीवी के सीरियल नीली छतरी वाले में अभिनय करने वाले यशपाल शर्मा को आमंत्रित किया है जिनकी सहमति मिल चुकी है।
परशुराम जयंती में आने वाला है ये फिल्म कलाकार

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









