होशंगाबाद। गुरुवार को तड़के श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला से पर्स छीनकर भाग रहे युवक की यात्रियों और सफाई कर्मियों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने मामले में समझौता होने पर सबको छोड़ दिया है। घटना होशंगाबाद रेलवे स्टेशन की है।
नई दिल्ली से जबलपुर जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस के कोच एस-7 में यात्रा कर रहे होशंगाबाद निवासी शैलेन्द्र पांडे की पत्नी का पर्स छीनकर भो रहे उत्तरप्रदेश की बस्ती का निवासी युवक शिवनंदन गिरि को शोर मचने पर वहां से गुजर रहे सफाईकर्मी बबलू ने धर दबोचा। इसके बाद उस युवक की जमकर धुनाई कर जीआरपी को सौंप दिया। यहां जीआरपी के प्रधान आरक्षक ने उसे पूछताछ की और फिर फरियादी शैलेन्द्र पांडे ने पर्स मिल जाने से शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी हेमराज कुमरे ने बताया कि युवक को इटारसी में उतरना था। हड़बड़ी में वह यहां उतर रहा था। सभी लोगों ने उसे चोर समझ लिया। हालांकि बाद में दोनों बसों में समझौता हो गया है।
पर्स छीनकर भागते युवक की पिटाई

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








