---Advertisement---

पहले पी शराब, फिर कूद गया नहर में

By
On:
Follow Us

इटारसी। बिहारी कालोनी पथरोटा के नहर घाट पर आज शाम नहाने गए चार युवकों में से एक लापता है। लापता युवक का नाम शाहरुख, निवासी पीपल मोहल्ला बताया जा रहा है जो आटो चलाता था।
टीआई विक्रम रजक के अनुसार चार दोस्तों ने पहले रम की बोतल लेकर शराब पी और फिर आटो में सवार होकर निकले। नहर के पास पहुंचने के बाद शाहरुख ने आटो रोकने को कहा और कपड़े उतारकर आटो में रखकर कहा कि वह नहाएगा। तीनों दोस्तों ने उसे मना भी किया लेकिन, वह नहीं माना और नहर में कूद गया। कुछ देर तो वह तैरता रहा लेकिन फिर अचानक तेज बहाव में लापता हो गया। उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है, लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने से फिलहाल परेशानी भी आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चार दोस्त शाम करीब 4 बजे पथरोटा नहर के बिहारी कालोनी घाट पर नहाने गए थे जिनमें से एक नहर में ही लापता हो गया। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद युवक की तलाश की जा रही है, फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिली है। उसके अन्य तीन दोस्त इरफ़ान, अभिषेक और रशीद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.