होशंगाबाद। जिला मुख्यालय पर आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में किन्नरों ने अपने लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी मकान देने की मांग की। इटारसी की किन्नर पांची, अलीशा, मुस्कान, बडी किरण, छोटी किरण, आयशा, राधिका, आशमा, सोनिया एवं रोमा ने प्रस्तुत आवेदन में उन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्थाई आवास दिलाने संबंधी मांग की। उक्त किन्नरों ने बताया कि वे घर-घर जाकर बधाई जैसे कार्य करते है। उनके पास व्यक्तिगत आवास नहीं है, वे सब किराये के मकान में रहते है। मंहगाई के चलते मुश्किल से गुजर बसर कर रहे है। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी इटारसी को उक्त आवेदन का परीक्षण कर पात्र पाए जाने पर आवेदन कर्ताओं को आवास दिलाने के निर्देश दिए।
पांची, अलीशा आदि किन्नरों ने मांगा अपने लिए मकान

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








