पाठक मंच ने कविता पर पुस्तक चर्चा की

पाठक मंच ने कविता पर पुस्तक चर्चा की

इटारसी। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के अन्तर्गत साहित्य अकादमी द्वारा संचालित पाठक मंच की इटारसी इकाई ने विष्णु खरे के काव्य संग्रह सेतु समग्र : कविता पर पुस्तक चर्चा आयोजित की।
इस पुस्तक की भूमिका मंगलेश डबराल ने लिखी है। पाठक मंच के संयोजक डॉ श्रीराम निवारिया द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित इस पुस्तक चर्चा में शासकीय महात्मा गांधी स्मृति महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ कश्मीर सिंह उप्पल, रामवल्लभ गुप्त, रामकिशोर नाविक, देवेन्द्र सोनी, विनोद कुशवाहा, विकास उपाध्याय आदि सम्मिलित हुए। ज्ञातव्य है कि पाठक मंच के संयोजन में यह पहली पुस्तक चर्चा थी। आगामी माह में मीनाक्षी नटराजन की पुस्तक पर चर्चा आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व इटारसी में दिनेश द्विवेदी तथा डॉ धीरेन्द्र शुक्ल पाठक मंच के संयोजक रहे हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!