---Advertisement---

पातालकोट और समता एक्सप्रेस निरस्त

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के हजऱत निजामुद्दीन-पलवल रेल खंड पर फरीदाबाद स्टेशन को चतुर्थ रेल लाइन को जोडऩे हेतु 28 फरवरी से 1 मार्च तक तीन दिन नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। जिसके परिणामस्वरूप रेलवे ने इस क्षेत्र से गुजरने वाली दो ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया है।
इस व्यवस्था के कारण 26 फरवरी से 1 मार्च तक अपने प्रारंभिक स्टेशन दिल्ली सराय रोहिला से 14624 दिल्ली सराय रोहिला-छिंदवाड़ा पातालकोट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 27 फरवरी से 2 मार्च तक अपने प्रारंभिक स्टेशन छिंदवाड़ा से 14623 छिंदवाड़ा-दिल्ली सराय रोहिला पातालकोट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह से 27 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस से निरस्त रहेगी।
पटना-पुणे-पटना के मध्य चार होली स्पेशल टे्रन
होली पर्व के लिए रेलवे पुणे-पटना-पुणे के मध्य चार होली स्पेशल वातानुकूलित ट्रेन चलाएगा। होली त्योहार के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुये 03253/03254 पटना-पुणे-पटना स्पेशल एक्सप्रेस चार ट्रिप विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया है। 5 एवं 12 मार्च को 03253 पटना-पुणे स्पेशल एक्सप्रेस पटना स्टेशन से एवं 6 मार्च और 13 मार्च को 03254 पुणे-पटना स्पेशल एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से चलाई जायेगी। ये गाड़ी मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य के लिये प्रस्थान करेगी।
03253 पटना-पुणे स्पेशल गुरुवार को सुबह 10 बजे पटना से चलेगी और शुक्रवार को रात 2:20 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसी तरह से 03254 पुणे-पटना स्पेशल एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से शुक्रवार को रात 8 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और शनिवार को दोपहर में 1 बजकर 20 मिनट पर इटारसी पहुंचेगी। इस गाड़ी में 10 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी एवं 2 एसएलआर सहित 22 कोच रहेंगे। यह गाड़ी मार्ग में आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज इलाहाबाद, छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, बेलापुर एवं अहमदनगर स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.