इटारसी। अब तक इटारसी से जबलपुर रेल लाइन का विद्युतीकरण नहीं किया जा सका था। लगभग दो दशक से विद्युतीकरण की राह देख रहे इस रेलखंड को अब अधिक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही इस लाइन पर इटारसी से पिपरिया के बीच ट्रेन बिजली से दौडऩे लगेगी। इस बात के संकेत सोमवार को इटारसी आए जोन के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई ने भी दिए थे। उनके दौरे के दूसरे ही दिन रेलवे ने इटारसी से पिपरिया तक विद्युत इंजन का सफल ट्रायल भी ले लिया। जीएम ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा था कि मार्च के अंत में रेलवे से टी कमिश्रर का दौरा इसी मामले को लेकर होने वाला है।
पिपरिया से इटारसी "अब बिजली से चलेगी रेल"

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









