इटारसी। मुंबई-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के एक यात्री की पिस्टल, कारतूस और 71 हजार रुपए चोरी होने की शिकायत जीआरपी ने दर्ज की है। घटना 3 नवंबर की रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 02050 मुंबई-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच 2 में यात्री रविशंकर सिंह निवासी बकरी जिला मऊ उप्र के साथ घटना घटी है। चोर उनकी पिस्टल, कारतूस और 71 हजार रुपए नगद उड़ा ले गए जो लेडीस पर्स में रखे थे।
मुंबई से मुगलसराय की यात्रा के दौरान हुई घटना की शिकायत यात्री ने जबलपुर में दर्ज कराई थी। वहां से डायरी आने पर यहां कायमी की गई है।
पिस्टल सहित 71 हजार रुपए चोरी

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









