पुण्यतिथि : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया

इटारसी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वृद्धाश्रम में कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रोटरी क्लब द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई ने कहा कि राजीव गांधी एक राजनैतिक परिवार से होते हुए भी राजनीति से दूर थे। परिस्थितियों की वजह से उन्हें राजनीति में आना पड़ा और उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश में अप्रत्याशित विकास कार्य हुए। वे आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हुए।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने राजीव गांधी को राजनीतिक क्षितिज का ऐसा चमकता सितारा बताया जो अपने कार्यों की वजह से हमेशा सम्मान से याद किये जायेंगे। उनके कार्यकाल में भारत को पंचायती राज व्यवस्था, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, कम्प्यूटर, तकनीकी व संचार तंत्र में क्रांति, सूचना का अधिकार, देश को रक्षा क्षेत्र में मजबूती व आत्मनिर्भरता जैसे बहुत से कार्य हुए और वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश के लिए शहीद हुए। कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को इस अवसर पर फल वितरित किये। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, प्रदेश सचिव जयप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस मधुसूदन यादव, मंडल अध्यक्ष देवी मालवीय, प्रदेश सेवादल सचिव अवध पांडेय, जिला महामंत्री अनिल रैकवार, नगर सेवादल अध्यक्ष दीपक धर, प्रदेश मीडिया समन्वयक युवा कांग्रेस अमोल उपाध्याय, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश चंदेले, सेक्टर प्रभारी शेख रफीक, श्याम तिवारी, नीरज राठौर, पवन शर्मा, दयाल लालवानी, ऋषभ रैकवार, हिमांशु बाबू अग्रवाल, सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!