इटारसी। बाल सुरक्षा के लिए 10 जून से 20 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान का का शुभारंभ हो चुका है। आंगनवाडी़ केन्द्र 7 वार्ड 3 सेक्टर 1 परियोजना इटारसी में जन प्रतिनिधि दुर्गा नारायण सिंग ठाकुर ने रिबन काटकर व हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
बच्चों में बचपन से ही रोगों का पता करके त्वरित उपचार देने के मकसद से दस्तक अभियान प्रारंभ किया है। आंगनवाडी़ केन्द्र 7 वार्ड 3 सेक्टर 1 परियोजना इटारसी में जन प्रतिनिधि दुर्गा नारायण सिंग ठाकुर ने रिबन काटकर व हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। पार्षद श्रीमती ठाकुर और एएनएम ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई। स्वास्थ्य विभाग से एलएचवी श्रीमती नाटर्न सहित अटल बाल पालक उमा शुक्ला उपस्थित थीं। पर्यवेक्षक कंचन सदेले ने बताया कि अभियान अंतर्गत 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सक्रिय पहचान कर त्वरित उपचार हेतु कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व एएनएम द्वारा संयुक्त रूप से घर-घर जाकर बच्चों को चिन्हित किया जाएगा एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की प्रदायगी की जाएगी। समुचित शिशु एवं बालआहारपूर्ति संबंधी समझाइश भी समुदाय को दी जाएगी। इस तरह 11 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जाएगी। अभियान के शुभारंभ अवसर पर अटल बाल पालक उमा शुक्ला ने सभी बच्चों को फल वितरित किये। कार्यकर्ता मीना मेहतो, प्रमिला द्विवेदी, रेखा रोहे, आरती कंथेले, माया सराठे, सुषमा प्रजापति, सुमन गज्जाम, आशा कार्यकर्ता रानू श्रीवास कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
पुरानी इटारसी से दस्तक अभियान का शुभारंभ

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









