पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े
इटारसी।
पुलिस ने जनता टाकीज के पास जुआ खेल रहे आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 20 हजार 5 सौ रुपए जब्त किये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जनता टाकीज के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां रईस, नीरज, लोकेश, खलील, रफीक, शाहरुख, साहेब और अफजल को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके पास से ताश की गड्डी और 20 हजार 5 सौ रुपए जब्त किये हैं।