इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक अठौत्रा के घर मंगलवार दोपहर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर चोरी करने की प्रयास कि या है। वे परिवार सहित शहर से बाहर गये हुए हैं, इस कारण क्या-क्या चोरी हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है। फिलहाल अठोत्रा के पड़ोसी मोतीलाल चौधरी ने घर के ताले टूटे होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने फिलहाल प्राथमिक शिकायत दर्ज कर ली है।
पूर्व नगर अध्यक्ष के घर हुई चोरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







