बनखेड़ी। बनखेड़ी क्षेत्र के नयागांव के जंगल में स्थित एक महुआ का पेड़ पिछले कुछ दिनों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर सभी प्रकार की बीमारियों से आराम मिल रहा है वहीँ कुछ लोग और प्रसासन इसे अंधविश्वास भी मान रहे हैं। प्रशासन ने 2 दिन पूर्व पेड़ के पास जाने से प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके चलते आज पेड़ के दर्शन करने आए लोगों एवं गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे बनखेड़ी थाना प्रभारी एसएल झारिया सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पेड़ के पास जाने से रोका तो पुलिस पर किया पथराव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










