पेयजल की मांग लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 18 को

पेयजल की मांग लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 18 को

इटारसी। पुरानी इटारसी में पेयजल की समस्या को लेकर सूखा सरोवर मैदान पुरानी इटारसी में दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस सेवादल के साथ अन्य कांग्रेसी ताली-थाली बजाकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। आंदोलन में पूर्व पार्षद अर्जुन सिंह ठाकुर, अवध पांडेय, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, मयंक चौर के अलावा विशेष रूप से पूर्व उप मंत्री विजय दुबे काकू भाई भी उपस्थित रहेंगे।
आज आंदोलन की जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि प्यासा नगर आज भी प्यासा है। भाजपा की पूर्व नगरपालिका के समय जलावर्धन योजना का पानी पुरानी इटारसी की विशालकाय टंकी को नहीं मिला जो 5 वर्षों से खाली व सूखी खड़ी है। कांग्रेसी पानी की मांग लेकर सामूहिक रूप से थाली और ताली बजाएंगे। इसके उपरांत कलेक्टर के नाम ज्ञापन सीएमओ को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए देंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!