---Advertisement---

पोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगता का किया आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में राष्ट्रीय पोषण माह में पोषण प्रश्नोतरी प्रतियोगता का आयोजन किया। परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे द्वारा बालिकाओं को पोषण प्रश्नोतरी के माध्यम से उपयुक्त संतुलित आहार, सुरक्षित माहवारी सेनेटरी नैपकिन के उपयोग व निस्तार के विषय में बताया।
बालिकाओं को उम्र अनुसार भोजन की की कितनी आवश्यकता व मात्रा लेनी चाहिए, इस बात की जानकारी ग्राम सुखतवा के सरकारी कालेज में दी गई। आयोजन राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत था। यहां पोषण प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता भी करायी गयी। मंजुलता लवानिया ने बालिकाओं को गुड टच, बेड टच के विषय में बताया।
कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी लागाकर स्थानीय खाद वस्तुओं, सब्जियों, पूरक पोषण आहार से बने व्यंजन, तिरंगा थाली का प्रदर्शन कर उपयुक्त ऊपरी आहार, उचित भोजन एवं व्यक्तिगत सफाई के संबंध में छात्राओं को बताया। रीना उपाध्याय ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अन्तर्गत विवाह की सही उम्र लड़कियों की 18 व लड़कों की 21 वर्ष होनी चाहिए। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर बालिका स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु उपस्थित जन समुदाय से शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को उपहार दिया। कार्यक्रम में राधा आशीष पाण्डेय, डॉ. सरोज जावलकर, डॉ. सौरभ तिवारी, संध्या, परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे, ईसीसीई समन्वयक वीरेंन्द्र राजपूत, सेक्टर पर्यवेक्षक मंजुलता, आंगनवाडी कार्यकर्ताएं उपस्थित थे।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.