पोषण माह : प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
इटारसी।शासकीय कन्या महाविद्यालय में पोषण माह के अंतर्गत विभिन्नस प्रतियोगिताऐं संपन्न कराई गई। जिसके अंतर्गत पौष्टिक आहार, पोस्टर, परिचर्चा एवं निबंध प्रतियोगिताऐं कराई गई। प्राचार्य डॉ कुमकुम जैन ने पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। गृहविज्ञान विभाग की शिक्षक कु सुषमा चौरसिया ने कुपोषण के कारण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। श्रीमती प्रियंका भट्ट ने हीमोग्लोबिन की महत्ता को बताते हुए छात्राओं में होन वाली रक्ताल्पता को दूर करने के उपाय बताए। कु सोनम शर्मा एवं महेन्द्रिका मालवीय ने छात्राओं को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी।
पौष्टिक आहार प्रतियोगिता में प्रथम कु शिवानी तोमर, द्वितीय कुनीतू हिर्वे, तृतीय स्थान कु परवीन बानो रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम कु परवीन बानो, द्वितीय कु श्रुति तिवारी, तृतीय स्थान कु शिवानी तोमर। कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम कु नेहा सराठे, द्वितीय कु वर्षा चाचोडि़या।
इस कार्यक्रम में डॉ श्रीराम निवारिया,डॉ आरएस मेहरा, श्रीमती हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ संजय आर्य, डॉ पुनीत सक्सेना, श्रीमती प्रियंका भट्ट, कु सुषमा चौरसिया, कु सोनम शर्मा, कु कामधेनु पटोदिया, कु महेन्द्रिका मालवीय, कु सरिता मेहरा, राजेश कुशवाहा एवं छात्राऐं उपस्थित थी।