इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला में मंच अध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं सचिव राजकुमार दुबे के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों से चर्चा कर जनहित के अनेक बिन्दुओं पर चर्चा कर सर्व सहमति से अनुमोदन किए गए।
वरिष्ठ नागरिक मंच ने संगठन के सदस्यों का जन्मदिन मनाकर उनको उपहार भेंट किये। मंच के छह सदस्यों कामिनी शुक्ला, सुरेश कुमार रघुवंशी, सतीश चंद्र गोठी, बीव्ही नायडू, डॉ. ज्ञानेंद्र नाथ पांडे एव रेवा बैस का जन्मदिन मनाकर उपहार सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर डॉ ज्ञानेंद्र नाथ पांडे ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आदि काल से चली आ रही वृक्षारोपण की गतिविधियों के संदर्भ में कहा कि पौराणिक ग्रंथों में पीपल, नीम, वट, इमली, कबीट, नीम, आंवला, आम आदि को कालजयी वृक्षों की श्रेणी में रखा गया है। पौधरोपण करने वाले को नरक के दर्शन नहीं करना पड़ते हैं की बात की गई है। अशोक सक्सेना ने कहा कि मंच को गौ संरक्षण के लिए गौशाला के संचालन हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए शासन के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। सीपी ठाकुर ने कहा कि मंच द्वारा योग कक्षाएं भी आरंभ करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसे अपना कर स्वस्थ रह सकें। एनआर अग्रवाल ने कहा की मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के बिल जमा करने वाले कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों को बैठने की अलग से व्यवस्था करने मंच प्रयास करें। रामविलास चौरे ने कहा कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में चलाए विधायक वृक्ष मित्र योजना के सूखे हुए वृक्षों के स्थान पर नगर पालिका को नए वृक्षों के वृक्षारोपण का कार्य करना चाहिए। टी आर चौलकर ने कहा की बाजार क्षेत्र में भीषण गर्मी के समय छाया की व्यवस्था ना होने के चलते आसपास के ग्राम वासियों को इधर उधर भटकना पड़ता है। इसके लिए जय स्तंभ से बड़े मंदिर एवं जयस्तंभ से आरएमएस चौराहा तक नीम के वृक्षों का वृक्षारोपण होना चाहिए। अंत में मंच के सदस्यों ने मंच सदस्य गणेश राव भास्कर के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पौधरोपण करने वालों को नरक के दर्शन नहीं करना पड़ते

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








