इटारसी। सिखों के प्रथम गुरु, गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव 12 नवंबर को मनाया जाएगा। जयंती को समर्पित कार्यक्रम एक माह पूर्व से ही प्रारंभ हो जाएंगे। गुरुनानक देव के 550 वे प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष कीर्तन के लिए अमृतसर से रागी जत्था आ रहा है।
सिखों के प्रथम आराध्य गुरुनानक देव के 550 वे प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम 11 अक्टूबर शुक्रवार से प्रारंभ जाएंगे। 11 अक्टूबर को श्री अखंड पाठ साहिब से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। 13 अक्टूबर, रविवार को अखंड पाठ का समापन होगा। समापन दिवस पर दरबार साहब अमृतसर से लखविन्दर सिंघ कीर्तन के लिए आ रहे हैं। कीर्तन सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक चलेगा। इसके बाद गुरु का लंगर होगा। शाम को कीर्तन रात 8:30 से 10 बजे तक चलेंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
प्रकाशोत्सव : कीर्तन 13 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com