इटारसी। विगत एक पखवाड़े से डीजल शेड में चल रहे तेल बचत पखवाड़े का आज पुरस्कार वितरण के साथ ही समापन हो गया। तेल बचत पखवाड़ा 2019 का सेमिनार और पुरस्कार वितरण सुबह ट्रेनिंग सेंटर में किया। समारोह में 16 जनवरी से 30 जनवरी तक हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के 250 विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार दिया। प्रोग्राम की शुरुआत सरस्वती पूजन और वंदना के साथ, महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती शुभ्रा त्रिपाठी और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अनुराग दत्त त्रिपाठी, एमआर मीणा, पुरुषोत्तम मीणा, आशीष झारिया, बीपी दास, आशीष चौहान ने की। मुख्य अतिथि माणिक पांडेय एचपीसीएल भोपाल, ऑफिसर मैनेजमेंट मैनेजर ने पखवाड़े द्वारा तेल बचत का संदेश देकर कहा कि देश की प्रगति में डीजल लोको शेड, इटारसी एक अच्छा कार्य कर रहा है सीनियर डीएमई श्री त्रिपाठी ने 20 साल से ईंधन विभाग द्वारा तेल बचत पखवाड़े, में विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन पर सहराना की। संचालन एसके गुप्ता, राकेश कुमार जेफ, एसएन सिंह मुख्य लोको निरीक्षक ने किया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








