---Advertisement---

प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल में साहू सचिव नियुक्त

By
On:
Follow Us

इटारसी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल (विधि एवं मानव अधिकार विभाग) के चेयरमेन सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुये रमश के साहू को सचिव संगठन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। चेयरमेन के रूप में एडव्होकेट अजय गुप्ता भोपाल सहित 2 संरक्षक, 5 एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों सहित जबलपुर के पूर्व सांसद प्रतिनिधि शंशांक शेखर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल में मध्यप्रदेश हेतु को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है।
लीगल सेल के राष्ट्रीय सचिव विपुल माहेश्वरी ने विगत दिनों नियुक्ति आदश की सूचन जारी की है जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 5 रीजनल कन्विकट, 9 सचिव, 5 सहसचिव एवं तीन प्रदेश प्रवक्ताओं को स्थान दिया है। वही आरटीआई सेल के अध्यक्ष के रूप में अजय दुबे भोपाल (एक्टीविस्ट) का दायित्व सौंपा है। श्री माहेश्वरी के अनुसार उक्त नियुक्तियां प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव की अनुशंसा पर की है। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता प्रियनाथ पाठक एडव्होकेट ने दी।
अधिवक्ता श्री साहू को मध्यप्रदेश की लीगल सेल में संगठन की महती जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि प्रदेश कांग्रेस की लीगल सेल को सक्रिय किया जा सके। श्री साहू ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया,चेयरमेन लीगल सेल विवेक कृष्ण तन्खा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का आभार प्रकट किया है। श्री साहू ने कहा कि लीगल सेल के प्रदेश सचिव संगठन के रूप में सौंपे गये दायित्व का निर्वहन पूर्व निष्ठा एवं सक्रियता से कर खरा उतरने का प्रयास करुंगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.