इटारसी। डीजल शेड तेल बचत पखवाड़ा-2018 के अन्तर्गत प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 05 टीम बनाई गर्इ (अ,ब,स,द,ई) डीजल लोको शेड के, सुपरवाइजर्स, कर्मचारी में प्रत्येक टीम में 06 मेंबर्स सभी विभागों से चुने गए। प्रतियोगिता में तीन राउंड में डीजल लोको और जनरल नॉलेज, रेलवे के प्रश्न पूछे गए,यदि टीम ने जबाब नही दिया तो ऑडियंस से प्रश्न का जबाव लिया जाता ओर तुरन्त एक पैन सही जवाब मिलने पर दिया गया। टीम के हर सवाल के जवाब पर 05 अंक दिए गए। प्रथम-ब (विमल डांगी, कुमार गौरव, अशफाक खान,दीपेश पटेल, कु.हर्षना चौरे,राम गोपाल सोमरा)55 अंक लेकर ,दूसरे स्थान -द टीम(अमर सिंह चौहान,सतीश भम्भरकर, एस.के.विश्वास ,अजीत यादव, देवेन्द्र बड़कुर, शिवानी ठाकुर) 37 अंक लेकर और तीसरे स्थान पर-अ टीम (चंद्रकांत चौधरी, मिथिलेश पाठक,रमेश अग्निहोत्री, अशोक कुमार, रविन्द्र यादव, सोनी कुमारी) 25 अंक लेकर रही। निर्णयकर्ता आशीष झारिया (स.म.या.इंजी(फ्यूल), राजेश पटेल (स.म.या.इंजी(डी))और ऋषिकेश शर्मा (लोको फोरमैन (डी))। कार्यक्रम का संचालन केजी गोस्वामी, एसके गुप्ता,एस.एन. सिंह, राकेश कुमार जेफ़ (मुख्य लोको निरीक्षक(डी) उपस्थित रहे।
प्रश्रमंच प्रतियोगिता में सभी विभाग शामिल हुए
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








