होशंगाबाद। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद के इतिहास विभाग के एमए चतुर्थ सेमिस्टर के विद्यार्थी अद्युत खरे ने बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और होशंगाबाद जिले का नाम रोशन किया। अद्युत को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओएन चौबे, प्राध्यापपक डॉ.सीताराम हर्णे, डॉ.हंसा व्यास, डॉ. बीसी जोशी तथा प्राध्यापकों ने बधाई दी। अद्युत ने अपनी तैयारी डॉ. हंसा व्यास के मार्गदर्शन में की। साथ ही डॉ. असुन्ता कुजूर, डॉ. कल्पना स्थापक ने भी सहयोग दिया। डॉ. हंसा व्यास ने बताया कि प्रतिवर्ष महाविद्यालय के इतिहास विभाग से विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में आते है।
प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








