इटारसी। नेहरुगंज (Nehruganj ) में एक सांड (Bull) ने फिर आतंक मचाना प्रारंभ कर दिया है। सोमवार (Monday ) को यह सांड (Bull) एक घर और दुकान में घुस गया था तो आज फिर उसी घर में घुसा और यहां किराना दुकान (Grocery) का सामने रखा सामान खींचकर फैला दिया। सांड के दुकान में घुसते ही घर के लोग भाग निकले।
यहां के एक जिम्मेदारी नागरिक कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Guryani ) ने सीएमओ (CMO) चंद्रप्रकाश राय(Chandra prakash Rai) को इसकी सूचना दी है। श्री गुरयानी ने कहा कि वे अपने मित्रों के सहयोग से सांड को पकड़क रहे हैं, नगर पालिका से वाहन उपलब्ध करायें ताकि इसे शहर से बाहर छोड़ा जा सके। सीएमओ श्री राय ने कहा कि नगर पालिका (Nagar Palika) से जो भी मदद होगी, उपलब्ध करायी जाएगी। बता दें कि सांड ने कुछ महीने पहले एक सिंधी व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। उस वक्त नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के दल ने बमुश्किल कुछ मवेशियों को पकड़कर बाहर किया था। लेकिन, वे इस कार्य में माहिर नहीं होने से मुश्किल हो रही थी। अब इस कार्य में कुछ गौसेवकों (Boss) की मदद ली जा रही है ताकि शहर को इन मवेशियों से मुक्ति दिलायी जा सके।
फिर सांड (Bull) का आतंक, किराना (Grocery) दुकान में घुसा


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









