बनखेड़ी। जिले के बनखेड़ी ब्लाक के ग्राम जुन्हेटा के समीप एक आंगनवाड़ी केन्द्र से वापस घर लौट रही 3 साल की मासूम का अपहरण कर ले जाने वाले तीन बाबाओं की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद तीनों बाबाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। बनखेडी थाना के तहत जुन्हेटा के समीप आंगनवाड़ी केन्द्र से वापस लौट रही तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास करने वाले तीन बाबा को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा और जमकर धुनाई की और इसके बाद बनखेड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी शंकरलाल झारिया ने बताया कि तीनों आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ये तीन बाबाओं ने महेन्द्र ठाकुर पिता छोटे लाल ठाकुर ग्राम जुन्हेटा की 3 वर्ष की बच्ची को घर से अपहरण करके ले जाने की कोशिश की गई। इनको नगवाड़ा से पकड़ लिया है तथा अब पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बच्ची को अगवा कर रहे बाबा पकड़े, जमकर पीटा

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








