इटारसी। एकीकृत बाल विकास परियोजना के आंगनवाड़ी केन्द्र जामईदमामी में अटल बाल पालक अंजलि बोरीकर ने उनके पुत्र सानिध्य बोरीकर की स्मृति में आंगनबाड़ी के बच्चों को गणवेश, स्कूल बेग, जूते-मौजे एवं ग्रामीणों को गर्म वस्त्रों तथा साडिय़ों का वितरण किया। आंगनवाड़ी केन्द्र जामईदमामी एवं मामईकलॉ के कुपोषित बच्चों को सोया बिस्कुट दिए।
इस अवसर पर बोरीकर परिवार के पारिवारिक मित्र गोपाल शर्मा ने आंगनवाड़ी केन्द्र जामईदमामी के बच्चों के लिए 20 कुर्सियां भेंट की। इस दौरान जामईदमामी में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे एवं सरपंच उर्मिला परते विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री घाघरे ने बताया कि श्रीमती बोरीकर पिछले करीब छह वर्षों से उनके पुत्र की स्मृति में पुत्र के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को इस सामग्री का वितरण किया जाता है।
इस अवसर पर गोद भराई का कार्यक्रम अटल बाल पालक एवं सरपंच ग्राम पंचायत नागपुर कलॉ की उपस्थिति में किया। काजल/विनोद ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम में जामईकलॉ के शिक्षक समन्वयक वीरेन्द्र राजपूत सेक्टर सुपरवाईजर कमलेश वर्मा, दुर्गा गुप्ता, रश्मि आर्य एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता सेमुअल, गीता मेहरा, सहायिका राजमणी एवं आशा कार्यकर्ता सुरेखा का विशेष सहयोग रहा।
बच्चों को दी गणवेश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








