इटारसी। बारिश में जहां भी जलभराव की संभावना होती है, वहां नगर पालिका द्वारा प्राथमिकता से बड़े नालों की सफाई जेसीबी मशीन से करायी जा रही है। छोटे नाले-नालियों की सफाई नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के दल से करायेगी।
स्वच्छता विभाग का अमला उन सभी नालों की पिछले एक पखवाड़े से सफाई करा रहा है जिनके माध्यम से बारिश का पानी तेजी से शहर के बार निकलता है। इन नालों की सफाई करने से जलभराव की संभावना काफी कम हो जाती हैं। इसके साथ ही शहर के भीतर छोटे नाले-नालियों की सफाई मशीन और सफाई दल द्वारा करायी जाएगी। शहर के भीतर जो जेसीबी और गैंग से सफाई होगी, उसका मलबा भी तत्काल हटाया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका के अमले ने श्री बूढ़ी माता मंदिर के पीछे रपटे तक बड़े नालें की सफाई की थी, वहीं आज बुधवार को वार्ड नंबर 19 किशन मालवीय पार्षद के घर के पीछे के नाला साफ कराया गया।
बड़े नालों को मशीन और छोटे को गैंग से करा रहे साफ


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








