इटारसी। पुलिस ने खटकेदार चाकू के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिपरिया का रहे वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्ती बाजार में छोटू उर्फ जयकिशन निवासी पिपरिया चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर चाकू जब्त कर लिया है।
मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
पुलिस ने पुरानी इटारसी निवासी एक युवक के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी इटारसी के प्रेम पिता रवि चौहान 32 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि बंटी उर्फ सुजीत पिता रवि निवासी पुरानी इटारसी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
[adrotate banner="7"]
बदमाश गिरफ्तार, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









